26 Jan 2025: गणतंत्र दिवस के खास दिन पर पूरे देश में मची है धूम, जानिए परेड, पुरस्कार और विशेष झांकियां।

गणतंत्र दिवस हमारे देश का वो राष्ट्रीय पर्व है जिसको बड़े उत्साह से हम सब मनाते है। यह दिन हमारे देश के लिए खास है, भारतीय लोकतंत्र और संविधान की स्थापना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ, और भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना।



गणतंत्र दिवस 2025 खास अवसर पर जानिए मुख्य विशेषताएं

कर्तव्यपथ पर परेड:
हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्तव्यपथ पर भव्य परेड होगी जो कि हमारी सेना, पुलिस बल, किसान और सभी राज्यों के सम्मान में परेड का आयोजन होगा। जिसमे देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विविधता को दिखाने वाली झांकियां 26 जनवरी की खास पहचान हैं।

•जिसमे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों की परेड होगी।
•आधुनिक सैन्य उपकरणों और मिसाइल सिस्टम का भी प्रदर्शन होगा।
•वायुसेना के फाइटर जेट्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

•राजस्थान की कला और संस्कृति।

•केरल की समृद्ध परंपराएं।

•नॉर्थ-ईस्ट राज्यों की झलक।

वीरता पुरस्कार:

वीरता और उत्कृष्ट सेवा और अपने कर्तव्य से आगे बढकर देश के हमेशा तैयार रहे है, उनके के लिए इस दिन कई जवानों और नागरिकों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस का महत्व

गणतंत्र दिवस (26 jan) केवल पर्व ही नहीं है, बल्कि यह हमें संविधान, स्वतंत्रता और लोकतंत्र का महत्व याद दिलाता है। यह उन स्वतंत्रता सेनानियों, जवानों और उनके सम्मान में श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।

.

परंपराएं और उत्सव

•आज देशभर में बच्चों के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम होगा।

•आज तिरंगा फहराना और राष्ट्रगान गाना होगा।

•देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति के गीत।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comments